बस्ती। विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा के तहत नगर भाजपा की ओर से बुधवार को बाइक यात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष तारक नाथ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में नगर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बाइक यात्रा पुरानी बस्ती स्थित करुआ बाबा मंदिर से प्रारंभ हुई। कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा दक्षिण दरवाजा, रोडवेज होते हुए शास्त्री चौराहा (झंडा चौराहा) पहुंची। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर अध्यक्ष तारक नाथ जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुशासन के साथ यात्रा को निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ाया।
शास्त्री चौराहा पहुंचने के बाद आयोजित कार्यक्रम में नगर भाजपा की टीम ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प, जनसेवा और संगठन की भूमिका को लेकर विचार रखे गए। इस दौरान नगर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


