बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय हर्रैया भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए लोगों में नौवागाड़ा गांव के अजय चौधरी, दिनेश वर्मा, रामतीरथ, विशाल चौधरी, रेशमा, आयुष वर्मा, गुलाबा देवी और सविता वर्मा शामिल हैं। वहीं, बैदोलिया गांव निवासी विशाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार कुशवाहा, कांस्टेबल आशीष कुमार, महिला कांस्टेबल रोशनी सरोज और महिला कांस्टेबल मनोरमा शामिल रहीं।


