•अनुराग चौधरी बने रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक, विनोद बाबू मिश्रा पुलिस लाइन भेजे गए
विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। 13 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार निरीक्षकों को उनके नवीन तैनाती स्थल पर स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल को थाना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ के पद पर तैनात निरीक्षक अनुराग चौधरी को थाना रिफाइनरी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत तीनों निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


