•ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि., उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा के नवनिर्वाचित चेयरमैन नितिन मित्तल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नितिन मित्तल को दुपट्टा पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नितिन मित्तल ने सम्मान के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि युवा चेयरमैन नितिन मित्तल के नेतृत्व में बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्थान प्रगति के नए आयाम स्थापित करने के साथ जनपद मथुरा का नाम रोशन करेगा।
कार्यक्रम में आशुतोष दुबे, गगन अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी, शिवम दीक्षित, अनुराग सारस्वत और गौरव सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


