गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे : वक्ता
बस्ती। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रहे का. केके तिवारी को बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में याद किया गया। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक संघर्षों एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
जिला सचिव शेषमणि के संयोजन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि का. केके तिवारी ने गरीबों, मजलूमों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका आकस्मिक निधन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, विचार और योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनका गत पांच अक्टूबर को इलाज के दौरान निधन हो गया था।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव का. अशर्फीलाल की अध्यक्षता में आयोजित सभा में विधायक महेंद्रनाथ यादव, कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, दयाशंकर मिश्र, वंदना राय, वृजलाल भारती, प्रेमनाथ राय, सतीश कुमार, जयप्रकाश यादव, हरिओम श्रीवास्तव, अनिल सिंह, कुलदीप शुक्ल, विनोद कुमार, कुलदीप जायसवाल, रामलौट, वीरेंद्र कुमार शुक्ल, दीवान चंद पटेल, सतीश सिंह, देवेंद्र निषाद, शिवाजी शुक्ल, प्रवीण श्रीवास्तव, मस्तराम वर्मा, रामकृष्ण पांडेय, आरपी चौधरी, सत्यराम, वैदिक द्विवेदी, शिवचरन निषाद, नवनीत यादव, त्रिवेणी चौधरी, सत्यभान और दीनानाथ तिवारी सहित अनेक लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा में का. केके तिवारी के पुत्र आरोह कार्तिकेय सहित उनके परिजन भी उपस्थित रहे। इसके अलावा ज्ञानेन्द्र पांडेय ‘ज्ञानू’, राजाराम यादव, उदयभान, ध्रुवचंद्र, चंद्रभान गौड़, फूलचंद, संतोष कुमार यादव, वृजभान, अशोक कुमार, मेहताब आलम, नरसिंह भारद्वाज, दिलीप कुमार, राम अधारे, सुरेमन, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रत्नेश श्रीवास्तव, सुजीत चौधरी, अखिल यादव, मोहन शर्मा, विजयनाथ तिवारी, किशलावती देवी, पूनम, नीलू गौड़, सुशीला, विजयलक्ष्मी, इंद्रावती, लक्ष्मी पांडेय, विद्यावती, नीलम, सोनी, सुनीता पांडेय, रामनिरख यादव और इंद्रबहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में वामपंथी दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।


