गोवर्धन, मथुरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने आज गोवर्धन क्षेत्र में CM अभ्युदय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना) और आवास विकास कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आवास विकास कार्यदायी संस्था द्वारा CM अभ्युदय के तहत कराए जा रहे स्कूल निर्माण में लगी ईंटें बेहद खराब गुणवत्ता की मिलीं। बीएसए ने खुद हाथ में लेकर ईंटों को परखा, जो हाथ में ही टूट गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि “CM अभ्युदय योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आवास विकास कार्यदायी संस्था द्वारा घटिया ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, इन्हें तुरंत हटाया जाए और मानक के अनुसार ही निर्माण कराया जाए।”
उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही लगाई जाए और कार्य में तेजी लाई जाए।


