Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह ने हैदराबाद में बढ़ाया जिले का मान, आगरा मंडल से CCRT प्रशिक्षण में बने एकमात्र प्रतिभागी।

    मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह ने हैदराबाद में बढ़ाया जिले का मान, आगरा मंडल से CCRT प्रशिक्षण में बने एकमात्र प्रतिभागी।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 19, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। जनपद मथुरा के विकासखंड राया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी (कक्षा 1 से 8) के सहायक अध्यापक करनपाल सिंह ने हैदराबाद स्थित केंद्रीय सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) में 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद का गौरव बढ़ाया।

    इस प्रशिक्षण में आगरा मंडल से एकमात्र शिक्षक के रूप में शामिल होकर उन्होंने न केवल कला-आधारित शिक्षण की नवीन विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के शैक्षिक नवाचारों और SCERT उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘उद्गम पोर्टल’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की।

    प्रशिक्षण के दौरान करनपाल सिंह ने विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के समक्ष उद्गम पोर्टल की कार्यप्रणाली, इसके उद्देश्यों तथा शिक्षकों के लिए इसकी उपयोगिता को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक अपने विद्यालयों में किए गए नवाचारों, प्रभावी शिक्षण विधियों और उत्कृष्ट शैक्षिक गतिविधियों को साझा कर सकते हैं।

    साथ ही, दूसरे शिक्षकों द्वारा अपनाए गए सफल नवाचारों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने विद्यालयों में लागू कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की भावना के अनुरूप आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कला, संस्कृति, कठपुतली, कहानी-कथन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा को आनंददायी, प्रभावी और बाल-केंद्रित बनाना रहा।

    प्रशिक्षण के दौरान करनपाल सिंह ने कठपुतली कला (पपेट्री), थिएटर, माइम एवं मूवमेंट, कहानी-कथन, आवाज में उतार-चढ़ाव, वेंट्रिलोक्विज्म तथा टॉकिंग रॉड पपेट्स के निर्माण एवं संचालन जैसी विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने बताया कि इन विधाओं के प्रयोग से बच्चों की कल्पनाशीलता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कक्षा में सहभागिता को बढ़ाया जा सकता है।

    प्रशिक्षण में पारंपरिक एवं समकालीन कठपुतली प्रस्तुतियों के साथ यह भी समझाया गया कि किस प्रकार पाठ योजनाओं में स्थानीय कला, संगीत, लय, तुकबंदी और कहानी-कथन को शामिल कर कठिन विषयों को सरल एवं रुचिकर बनाया जा सकता है।

    इसके अतिरिक्त, हैदराबाद के शिल्पग्राम शिल्पारामम के शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से तेलंगाना की लोक संस्कृति, पारंपरिक शिल्प और ग्रामीण जीवन की विविधताओं को जानने का अवसर मिला।

    कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में करनपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला की विशेषताओं को प्रस्तुत किया। यह सहभागिता एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने तथा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को समझने का महत्वपूर्ण अवसर बनी।

    करनपाल सिंह शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए भी प्रयासरत हैं। वे अपने विद्यालय में बच्चों के लिए शिक्षण को अधिक रोचक, व्यावहारिक और अनुभवात्मक बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को विद्यालय में लागू कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और कक्षा में सहभागिता को बेहतर बनाने की योजना है।

    उन्होंने बताया कि कठपुतली और कहानी-कथन जैसी कलाएं बच्चों को सीखने की प्रक्रिया से भावनात्मक रूप से जोड़ती हैं। इनके माध्यम से बच्चे बिना किसी भय के अपनी बात कहना, कल्पना करना, प्रश्न पूछना और समूह में कार्य करना सीख सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यालय में आनंददायी एवं रचनात्मक वातावरण विकसित करने में उपयोगी सिद्ध होंगी।

    करनपाल सिंह अपने विद्यालय में भी शिक्षण को रुचिकर, गतिविधि-आधारित और तकनीक-संपन्न बनाने के लिए विभिन्न नवाचार करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि CCRT प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को विद्यालय में लागू करने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों तक भी पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि कला-आधारित शिक्षण और नवाचारों के आदान-प्रदान से बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया अधिक आनंददायी, प्रभावी और अर्थपूर्ण बन सकती है। आगरा मंडल से एकमात्र शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण में सहभागिता और उत्तर प्रदेश के उद्गम पोर्टल की उपयोगिता को देशभर के प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत करना मथुरा जनपद के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे प्रदेश में विकसित शैक्षिक नवाचारों को व्यापक पहचान दिलाने और शिक्षकों के बीच सहयोग एवं ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसनातन संस्कृति के संरक्षण और धर्म के उत्थान के लिए संगठन का विस्तार जरूरी : एड. अनिल शर्मा
    Next Article सोने-चांदी के भाव में नरमी से सराफा बाजार गुलजार, त्योहारों के लिए बुकिंग तेज।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    सोने-चांदी के भाव में नरमी से सराफा बाजार गुलजार, त्योहारों के लिए बुकिंग तेज।

    October 19, 2026

    दैनिक जागरण डांडिया महोत्सव 2026: कृष्णकांत गोयल बेरीवाल का मंच पर भव्य सम्मान, शहर की बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद।

    October 19, 2026

    महानवमी पर आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश।

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    बस्ती

    शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान, बस्ती में 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

    By P.K. RastogiOctober 19, 20267

    •जोनल, सेक्टर, माइक्रो ऑब्जर्वर और पीठासीन अधिकारियों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण, मतदान की गोपनीयता…

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि।

    October 19, 2026

    सोने-चांदी के भाव में नरमी से सराफा बाजार गुलजार, त्योहारों के लिए बुकिंग तेज।

    October 19, 2026

    मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह ने हैदराबाद में बढ़ाया जिले का मान, आगरा मंडल से CCRT प्रशिक्षण में बने एकमात्र प्रतिभागी।

    October 19, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान, बस्ती में 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

    October 19, 2026

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि।

    October 19, 2026

    सोने-चांदी के भाव में नरमी से सराफा बाजार गुलजार, त्योहारों के लिए बुकिंग तेज।

    October 19, 2026

    मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह ने हैदराबाद में बढ़ाया जिले का मान, आगरा मंडल से CCRT प्रशिक्षण में बने एकमात्र प्रतिभागी।

    October 19, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026162

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026105

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.