•बीएसए रतन कीर्ति के निर्देशन में समग्र शिक्षा की पहल, प्रकृति और वन्यजीवों की ली जानकारी।
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के निर्देशन में बुधवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को आगरा स्थित सुर सरोवर पक्षी विहार, कीठम का भ्रमण कराया गया।

बच्चों को ब्रज बिहार बस से आगरा के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने झील, प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षिक यात्रा से बच्चों को कक्षा से बाहर सीखने और प्रकृति को करीब से समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के निर्देशन तथा जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) प्रगति मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के सभी स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।
यह पहल दिव्यांग बच्चों में सीखने के अवसर बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


