मथुरा। ब्रज की धरती से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रमुख समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने 84 मथुरा-वृंदावन विधानसभा से मिशन 2027 का ऐलान कर दिया है। उनके इस ऐलान के साथ ही कहा जा रहा है कि अब 84 मथुरा-वृंदावन की तस्वीर बदलेगी।
प्रमुख समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनका राजनीति में आने का एक ही मकसद है – जनता की सेवा। उनका नारा है – “जनता की आवाज ही मेरा संकल्प है।” वह पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के माध्यम से लोगों के सुख-दुख में खड़े रहे हैं।
समग्र विकास ही प्राथमिकता
अनिल अग्रवाल ने अपने विजन को साफ करते हुए कहा कि “मथुरा-वृंदावन का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है।” मथुरा-वृंदावन केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं।
उनका कहना है कि “आपका विश्वास ही मेरी नई पहचान है।” जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसी को वह अपनी ताकत मानते हैं। 84 विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाना, युवाओं को रोजगार दिलाना, व्यापारियों को सुविधा देना और तीर्थ नगरी की व्यवस्थाओं को विश्व स्तरीय बनाना उनका लक्ष्य है।
समाजवादी पार्टी से मजबूती
अनिल अग्रवाल समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके पोस्टर में साइकिल के निशान के साथ ब्रज के मंदिरों की झलक है, जो यह दर्शाती है कि वह विकास के साथ-साथ विरासत को भी साथ लेकर चलेंगे। मिशन 2027 के ऐलान के बाद से ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और सोशल मीडिया पर उनका अभियान तेजी से वायरल हो रहा है।


