मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 28 अक्टूबर को मथुरा में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने बताया कि जनसुनवाई राजीव भवन के सभाकक्ष, सिविल लाइंस, मथुरा में पूर्वाह्न 11:45 बजे आयोजित की जाएगी।
जनसुनवाई में कोई भी महिला उपस्थित होकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रख सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित महिलाओं से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


