जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर बोले—महर्षि वाल्मीकि के विचार सत्य, करुणा और न्याय की देते हैं प्रेरणा।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भरतपुर गेट जंक्शन रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में सद्भाव, समानता और न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि त्रिकालदर्शी आदिकवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। रामायण जैसी अमर रचना के माध्यम से उन्होंने मानवता को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हर पीड़ित के साथ खड़े होने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों में मानवता की आत्मा समाहित है। उनके आदर्श समानता, न्याय और मानवीय गरिमा पर आधारित समाज की परिकल्पना प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने सभी को सपरिवार वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर वाल्मीकि जयंती समारोह के अध्यक्ष अरुण कश्यप, राजन पाठक, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, केके गौतम, मनोज गौड़, रमेश कश्यप, राजा गौतम, पंकज चौधरी, सागर माहौर, अशोक वाल्मीकि, करन वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, विवेक कुमार, राजेश कुमार और सुरेश शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


