•प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर सांसद जगदंबिका पाल सहित अन्य नेताओं का भी हुआ अभिनंदन।
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या के नेतृत्व में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती माधुरी सोनी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सांसद जगदंबिका पाल, लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा तथा दिलीप चतुर्वेदी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भी भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी राही, राजेंद्र पाण्डेय, उमा अग्रवाल, रीता पाण्डेय,अरुणा मिश्रा,फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल,आशीष शुक्ला, प्रभात तिवारी,महेंद्र लोधी, दिवाकर विक्रम सिंह, राजू मौर्या, अजय उपाध्याय, मुन्नी देवी, प्रतिमा वर्मा और पूनम जायसवाल, सरोज शुक्ला, सीमा मिश्रा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


