मथुरा। आगामी 1 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर एआईसीसी से आए आब्जर्वर श्री आबिद कश्मीरी जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोऑर्डिनेटर राम टंडन की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने द्वारा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आब्जर्वर श्री आबिद कश्मीरी एवं कोऑर्डिनेटर राम टंडन ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा कथित अनियमित रूप से मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही को लेकर कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी को लेकर 1 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा रामलीला मैदान दिल्ली में विशाल रैली आयोजित होगी जिसमें मथुरा जनपद की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी।
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम सुन्दर शर्मा एवं जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें मथुरा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से 50 छोटी गाड़ी व दो बस जाएंगी इस प्रकार मथुरा जनपद से लगभग पांच हजार कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। सभी पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया
बैठक में शामिल सर्व श्री जिला महासचिव मनोज गौड़ रमेश कश्यप रवि वाल्मीकि ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी राजकुमार तिवारी हरदेव सिंह दीपक सिंह केशव सिंह प्रमोद पाठक हुबब लाल बघेल गंगा चरण दीक्षित हाशिम हुमेर अजीम शाह प्रवीण पाठक मुन्ना लाल वर्मा मनीष बंसल महावीर प्रसाद वर्मा सुरेश शर्मा राजेश कुमार राजा गौतम दीपक दीक्षित धर्मेंद्र सिंह प्रधान अमित दीक्षित सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


