•जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भरी हुंकार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
मथुरा। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मथुरा जनपद के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में मथुरा कांग्रेस की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कांग्रेस पार्टी इसी उद्देश्य को लेकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघर्षरत है।
मथुरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता को कांग्रेस नेताओं ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता का प्रतीक बताया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संविधान के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। रैली का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया।
महारैली में कुंवर सिंह निषाद, आदित्य तिवारी, मनोज गौड़, उमेश शर्मा, केके गौतम, हाकिम सिंह छोकर, पंकज चौधरी, राजा गौतम, शैलेंद्र चौधरी, हरदेव सिंह, रमेश कश्यप, अबरार पार्षद, विपुल पाठक, प्रवीण ठाकुर, संदीप चौधरी, करण निषाद, आसिफ कुरैशी, श्रवण अहमद, मोनू चौधरी, विपिन चौधरी, अश्वनी शुक्ला, अक्षयकांत पाठक, आबाद मोहम्मद, बालवीर प्रधान, टिंकू धनगर, दीपक अग्रवाल, आदेश उपाध्याय, दीपक दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, धीरज शर्मा, योगेश सिसोदिया, लक्ष्मीनारायण धनगर, अनिल खरे, सोनम त्रिपाठी, सोनिया ठाकुर, रजनी राजपूत, रूपा लवानिया, महेश चौबे, प्रमोद कुमार, गीता दिवाकर, अजीम शाह, बृज बिहारी सारस्वत, गौरव सिंह, शिवकुमार गौतम, बंटी, अशोक निषाद, गंगाशरण दीक्षित, राजेश कुमार, दिलशाद खान और सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


