Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 285 लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित।

    मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 285 लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 2, 2026

    मथुरा। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 01 नवम्बर, 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से पांचजन्य प्रेक्षागृह, डैम्पियर नगर, मथुरा में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश, मथुरा अजय पाल सिंह द्वारा की गई।

    कार्यक्रम में अपर जिला जज डॉ. पल्लवी अग्रवाल, संतोष कुमार त्रिपाठी, राजेश पाराशर, अरविन्द कुमार यादव, नीलम ढाका, अनुराग शर्मा, विद्या भूषण पाण्डेय, बृजेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता सिंह, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय लाल बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी तथा चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री अजय पाल सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरान्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    शिविर के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ विशेष रूप से गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के कुल 285 लाभार्थियों को प्रदान किया गया। इसमें जिला विकास विभाग के 10, ग्रामीण विकास विभाग के 10, पंचायतीराज विभाग के 05, समाज कल्याण विभाग के 10, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 15, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 05, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के 15, जिला प्रोबेशन अधिकारी विभाग के 10, शिक्षा विभाग के 10, कौशल विकास विभाग के 10, राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान के 10, कृषि एवं वानिकी विभाग के 05, कृषि उत्पादन मंडी समिति के 05, बैंक सहायता ऋण योजना के 10, लघु, कुटीर एवं सूक्ष्म तथा मध्यम उद्यम विभाग के 05, श्रम कल्याण विभाग के 05, दुग्ध विभाग के 10, राजस्व विभाग के 10, डाक विभाग के 05, चिकित्सा विभाग के 10, वन विभाग के 05, जिला नगरीय विकास अभिकरण के 10, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के 10, विद्युत वितरण विभाग के 05, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग के 05, आदि विभागों के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया।

    मेगा शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। जिला कारागार, मथुरा द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित पोशाकें, धोती, गमछा, हर्बल गुलाल आदि उत्पादों की विशेष स्टॉल भी लगाई गई।

    प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री अजय पाल सिंह ने अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

    शिविर में आपदा प्रभावित व्यक्तियों, आयुष्मान कार्ड एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबियां, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप सहायता एवं उपकरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ, प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ तथा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री अजय पाल सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर, गली-मोहल्लों एवं बस्तियों तक पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। शिविरों के माध्यम से आमजन को कानून एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।

    उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस प्रकार के शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर न केवल आमजन में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं, बल्कि लोगों को न्यायिक व्यवस्था एवं सरकारी सुविधाओं से सीधे जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह ने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता से जोड़ने के उद्देश्य से इस मेगा शिविर के माध्यम से एक विशेष पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।

    उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर गरीब, कमजोर वर्ग, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रमिकों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। कोई भी व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों एवं न्याय प्राप्त करने से वंचित न रह जाए। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा निरंतर विधिक जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राहुल अग्रवाल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, मथुरा द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे के समस्त कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, पराविधिक स्वयंसेवकगण, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण तथा सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleहरियाणा में भी गूंजे राधारानी ब्रजयात्रा के जयकारे
    Next Article मथुरा में परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का होगा सत्यापन, तीन नवंबर तक जमा करने होंगे प्रमाण-पत्र।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में उमड़ा मथुरा कांग्रेस का जनसैलाब।

    November 2, 2026

    मथुरा में परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का होगा सत्यापन, तीन नवंबर तक जमा करने होंगे प्रमाण-पत्र।

    November 2, 2026

    हरियाणा में भी गूंजे राधारानी ब्रजयात्रा के जयकारे

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में उमड़ा मथुरा कांग्रेस का जनसैलाब।

    By P.K. RastogiNovember 2, 20261

    •जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में…

    मथुरा में परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का होगा सत्यापन, तीन नवंबर तक जमा करने होंगे प्रमाण-पत्र।

    November 2, 2026

    मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 285 लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित।

    November 2, 2026

    हरियाणा में भी गूंजे राधारानी ब्रजयात्रा के जयकारे

    November 2, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में उमड़ा मथुरा कांग्रेस का जनसैलाब।

    November 2, 2026

    मथुरा में परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का होगा सत्यापन, तीन नवंबर तक जमा करने होंगे प्रमाण-पत्र।

    November 2, 2026

    मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 285 लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित।

    November 2, 2026

    हरियाणा में भी गूंजे राधारानी ब्रजयात्रा के जयकारे

    November 2, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026170

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026114

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.