Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » संस्कृति विवि में विद्वानों ने बताया संविदा प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्व।

    संस्कृति विवि में विद्वानों ने बताया संविदा प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्व।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 5, 2026

    रिपोर्ट:  विजय नागपाल।

    मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार “निवारक सतर्कता अभियान 2026” के अंतर्गत “संविदा प्रबंधन” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थागत अनुबंधों के प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता एवं वित्तीय अनुशासन के महत्व को विस्तार से बताया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शिव नारायण शर्मा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने आमंत्रित विशेषज्ञ का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी संविदा प्रबंधन की आवश्यकता एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्कृति विवि के स्कूल आफ मैनेजमेंट के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर सी. एन. रामनाथन अय्यर ने बतौर विषय विशेषज्ञ संविदा प्रबंधन की व्यवस्थित एवं प्रभावी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से खरीद प्रक्रिया, निविदा आमंत्रण, विक्रेताओं का चयन, अनुबंधों का निष्पादन, कार्यों की निगरानी तथा भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि पारदर्शी एवं प्रभावी संविदा प्रबंधन से अनियमितताओं को रोकने, वित्तीय जोखिमों को कम करने तथा संस्थागत संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।

    कार्यक्रम के दौरान संविदा प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें अनुबंधों एवं स्वीकृतियों का उचित अभिलेख संधारण, निष्पक्ष खरीद प्रक्रिया का पालन, वस्तुओं एवं सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति की निगरानी, अनुबंध की शर्तों एवं दायित्वों की नियमित समीक्षा तथा निर्धारित शर्तों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने और उसकी पुष्टि के बाद ही भुगतान सुनिश्चित करना प्रमुख रहे।
    इसके अतिरिक्त, यह भी स्पष्ट किया गया कि अनुबंधों की नियमित निगरानी, कार्यों में पाई जाने वाली कमियों की समय रहते पहचान तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाना प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और अनावश्यक व्यय को रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृत विश्वविद्यालय ने नैतिक प्रशासनिक कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करने, संस्थागत जवाबदेही को सुदृढ़ बनाने तथा संविदा एवं खरीद संबंधी गतिविधियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम ने सुशासन की स्थापना एवं संस्थागत गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने में जिम्मेदार एवं पारदर्शी संविदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के समन्वयक एसओएमसी के सहायक प्रोफेसर डॉ. इश्फाक बशीर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को दिया नवाचार और उद्यमिता का मंत्र।
    Next Article श्रीकृष्ण पर कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भाजपा और विपक्ष की चुप्पी पर उठे सवाल।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    राधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।

    November 5, 2026

    मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।

    November 5, 2026

    यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    राधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।

    By P.K. RastogiNovember 5, 20262

    दोपहर दो बजे से शाम 5:45 बजे तक होंगे जपुजी साहिब, चौपई साहिब और सुखमनी…

    मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।

    November 5, 2026

    यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    November 5, 2026

    त्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा

    November 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    राधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।

    November 5, 2026

    मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।

    November 5, 2026

    यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    November 5, 2026

    त्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा

    November 5, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026171

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026115

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026109

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.