👉 डीएम ने क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया आकलन।
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा तहसील खलीलाबाद अन्तर्गत विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत बड़गो में खरीफ 2026-27 के अंतर्गत चयनित कृषक गोविंद सिंह के स्थित गाटा संख्या 894 खरीफ कटिंग की अधिसूचित फसल धान की कटाई का CCE APP के माध्यम से निरीक्षण किया गया। प्लाट उपज 20.700 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में ) प्राप्त हुआ अर्थात 48.00 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण, राजस्व लेखपाल राधेश्याम, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक, अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, सचिन वर्मा, देवेश कुमार सिंह एवं सभासद अरविंद कन्नौजिया कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।


