रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में आज भाजपा जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा के बल पर पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, नियमित जनसंपर्क स्थापित करना तथा आम जनमानस के बीच केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने सभी का अभिवादन करते हुए आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की।
इस बैठक में सदर विधायक श्यामधनी राही ने उपस्थित लोगोंको संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठनात्मक समर्पण की विचारधारा है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में कार्य करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए ।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। जिससे इस बार भाजपा की प्रचंड जीत हो
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी , सौरभ,स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य रामनिवास यादव , बृजबिहारी मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला, सत्यप्रकाश राही ,तेजू विश्वकर्मा, सच्चिदानंद चौबे, रामनारायण , विपिन सिंह अजय उपाध्याय रमेश मणि त्रिपाठी, सबलू साहनी, दीपचंद चौधरी अनुराग श्रीवास्तव अर्चिष्मान मिश्र, श्रीमती मुन्नी देवी सहित मंडल के सभी अध्यक्षगण, मंडल के सभी पदाधिकारी,एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


