रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। छठ पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डुमरियागंज थाना क्षेत्र के छठ घाटों का गहन निरीक्षण किया गया। डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश तथा प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज दिनांक 14 नवम्बर 2026 को बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज ने प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्री प्रकाश यादव के साथ मिलकर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों के आसपास पानी की गहराई का आकलन करवाया। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बांस का घेराव कराने, आवागमन के मार्गों, यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था आदि की गहन जांच की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।


