•25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ रोजगार मेले में शामिल।
रिपोर्ट : सौरभ पाठक)
इगलास(अलीगढ़)। क्षेत्र के शिक्षित, प्रशिक्षित, बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उददेश्य से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की अनूठी पहल बेरोजगार युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेम इंस्टिट्यूट ऑफ प्राइवेट आईटीआई, संस्थान ताहरपुर, इगलास़ द्वारा की जा रही है। 18 नवंबर 2026 दिन बुधवार को प्रातः 9 बजे से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मेले में भारी मात्रा में जरुरतमंदों को रोजगार के अवसर उपल्बध रहेगें।
इस रोजगार मेले में आईटीआई एवं तकनीकी शिक्षा, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, बीटेक एवं एमटेक सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताएँ रखने वाले युवक-युवतियाँ के लिए नौकरी की उपल्बधता रहेगी।
संस्था के सचिव ऋषि चौधरी ने बताया कि हमारा प्रयास शिक्षण प्रशिक्षण के बाद नौकरी के स्वर्णिम अवसर मौहिया करा कर बेरोजगारों सक्षम और सबल बनाने का छोटा सा प्रयास हैं। हम आषा करते है कि रोजगार मेले में हजारों लोग पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठायेगे।।अभ्यर्थियों निर्धारित तिथि एवं समय पर संस्थान में अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो।


