गोरखपुर। छठ महापर्व के अवसर पर राप्ती नदी के तट स्थित गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन शुक्ल ने अपने छठ गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनके गीतों को सुनकर घाट पर मौजूद श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण छठी मइया की भक्ति में सराबोर हो गया।
सांसद रवि किशन शुक्ल ने छठी मइया की महिमा से जुड़े पारंपरिक और भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घाट पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।राप्ती नदी के तट पर एक ओर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारियों में जुटी थीं, वहीं दूसरी ओर सांसद रवि किशन शुक्ल के गीतों ने छठ महापर्व की रौनक और बढ़ा दी। उनकी गायकी पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गोरखनाथ घाट पर भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला।

—————-