•मथौली जलाशय पर आरती में उमड़ी आस्था
आस्था के पर्व से जुड़ी है लोक मंगल की भावना- इं. अरविन्द पाल
बनकटी (बस्ती)। आस्था के महापर्व छठ मईया की पूजा और भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को बनकटी क्षेत्र की सैकड़ों व्रती महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र के तालाबों व पोखरों पर एकत्र होकर अर्घ्य दिया।
भाजपा नेता इं. अरविंद पाल द्वारा चंद्रनगर वार्ड मथौली पोखरे पर आयोजित छठ पूजा में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, अजय सिंह गौतम आदि आरती में शामिल हुए ।रविवार को बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर, गांधीनगर,अम्बेडकर नगर,कृष्णा नगर व शंकरनगर तथा पटेलनगर वार्डों के छठ घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा, जहाँ व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चंद्रनगर वार्ड (मथौली) स्थित पोखरे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविन्द पाल द्वारा छठ पर्व आयोजित किया गया। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लालगंज पुलिस टीम के साथ छठघाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मथौली छठघाट पर बना सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा, जहां शाम करीब 6 बजे मथौली छठघाट पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने सेल्फी लेकर छठघाट पर बने सेल्फी प्वाइंट व आयोजन की खूब सराहना की । मथौली घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने क्षेत्र के बनकटी,सजहरा, देईसांड़,जोगियां, कोइलपुरवा,टिकवाजोत,धुसनाखोर,
इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ल,रविचन्द्र पाण्डेय,सत्येन्द्र सिंह भोलू, लाल सिंह,बीना पाल,डॉ.अरुणा पाल,सर्वेश,रमेश अग्रहरी, मोहम्मद वसीम,सुभाष शर्मा,रमेश अग्रहरी, बाबूराम चौधरी, अतुल पाल,दिनेश चौधरी, राधेश्याम पाण्डेय,अमरेश पाल, आशुतोष शुक्ल, साधू शरण, परमात्मा यादव, शशि गोंड़, अनिल पाल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


