Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » बीएसए कॉलेज में लगी मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी, युवाओं को दी पंजीकरण की जानकारी।

    बीएसए कॉलेज में लगी मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी, युवाओं को दी पंजीकरण की जानकारी।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 19, 2026

    •फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन की बताई प्रक्रिया।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। बीएसए कॉलेज के श्याम चरण हॉल स्थित कॉरिडोर में बुधवार को स्वीप एवं ईएलसी टीम की ओर से मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नवीन मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटवाने तथा नाम और पते में संशोधन कराने से संबंधित विभिन्न जानकारियों के पोस्टर प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं, छात्र-छात्राओं और नए मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया गया।

    प्रदर्शनी में फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, फॉर्म-7 से मतदाता सूची में नाम हटवाने तथा फॉर्म-8 के जरिए नाम एवं पते में संशोधन कराने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रत्येक जागरूकता स्टॉल पर मौजूद स्वीप टीम के सदस्यों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करने के तरीके और इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी।

    सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा एवं बीएसए कॉलेज के प्राचार्य ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार की मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी नए मतदाताओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने में सहायक होगी। स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. दीनदयाल ने बताया कि फॉर्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाइन माध्यम से भी भरे जा सकते हैं।

    डीएलएमटी मनीष दयाल ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे युवाओं को जागरूक करें, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, ताकि उनका मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जा सके।

    ईएलसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि फॉर्म-6 के लिए आधार कार्ड एवं परिवार के किसी सदस्य की वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों के साथ बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं, फॉर्म-7 के लिए स्वयं की वोटर आईडी और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

    डॉ. रोली तिवारी एवं गुरु प्यारी सतसंगी ने कहा कि मतदाता जागरूकता से जुड़ी ऐसी प्रदर्शनियां नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिए, जिससे पंजीकरण अभियान को गति मिल सके। प्रदर्शनी में मौजूद युवाओं और छात्र-छात्राओं ने मतदाता पंजीकरण से जुड़ी विभिन्न शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

    कार्यक्रम के आयोजन में स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. दीनदयाल, ईएलसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश यादव, डीएलएमटी मनीष दयाल, मांट विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. रोली तिवारी, मथुरा विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर गुरु प्यारी सतसंगी तथा छाता विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर राजेश झा का सक्रिय योगदान रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleजनगणना-2027 में सहभागिता का संदेश लेकर आगे आए ब्लॉक प्रमुख प्रतीक चौधरी, स्वयं स्व-गणना कर क्षेत्रवासियों को किया जागरूक।
    Next Article जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति का एक वर्ष का कार्यकाल रहा उपलब्धियों और प्रशासनिक सुधारों के नाम।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई।

    November 19, 2026

    मतदाता जागरूकता को लेकर विधानसभा स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

    November 19, 2026

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति का एक वर्ष का कार्यकाल रहा उपलब्धियों और प्रशासनिक सुधारों के नाम।

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई।

    By P.K. RastogiNovember 19, 20261

    मथुरा।  एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन  दिनांक 17 नवंबर 2026 को किया गया। जिलाधिकारी/…

    मतदाता जागरूकता को लेकर विधानसभा स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

    November 19, 2026

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति का एक वर्ष का कार्यकाल रहा उपलब्धियों और प्रशासनिक सुधारों के नाम।

    November 19, 2026

    बीएसए कॉलेज में लगी मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी, युवाओं को दी पंजीकरण की जानकारी।

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई।

    November 19, 2026

    मतदाता जागरूकता को लेकर विधानसभा स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

    November 19, 2026

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति का एक वर्ष का कार्यकाल रहा उपलब्धियों और प्रशासनिक सुधारों के नाम।

    November 19, 2026

    बीएसए कॉलेज में लगी मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी, युवाओं को दी पंजीकरण की जानकारी।

    November 19, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026175

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026117

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026110

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.