•पारदर्शी कार्यशैली, समयबद्ध निस्तारण और शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशीलता बनी कार्यकाल की पहचान।
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा के पद पर रतन कीर्ति के एक वर्ष का कार्यकाल प्रशासनिक सक्रियता, पारदर्शी कार्यप्रणाली, संवेदनशील निर्णयों और शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता के दृष्टिकोण से उल्लेखनीय रहा है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यसंस्कृति को अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उनके नेतृत्व में विभागीय लम्बित प्रकरणों के निस्तारण, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस एक वर्ष की अवधि में विभागीय कार्यों को गति प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षक समुदाय की व्यावहारिक समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया गया। कार्यभार संभालते ही लंबे समय से लंबित विभागीय प्रकरणों और पेंडेंसी को प्राथमिकता के आधार पर पाते लेते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई। इससे कार्यालीन कार्यप्रणाली में तेजी आई और लंबित मामलों के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ।
अवकाश एवं वेतन संबंधी मामलों में त्वरित निर्णय लेने, बाल्यकाल देखभाल अवकाश से संबंधित प्रकरणों में पारदर्शिता और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई है, प्रातः शिक्षकों के अवकाश प्रकरणों का समय निस्तारण किया गया। इसके साथ ही वेतन संबंधी मामलों में भी त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय लेने की कार्यशैली अपनाई जा रही है, जिससे शिक्षकों को अनावश्यक कार्यालयी भागदौड़ से राहत मिली है।
मृतक आश्रित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और अनुकंपा नियुक्तियों में प्रशासनिक दायित्वों के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है, साथ ही वहीं विभाग में कार्यरत रहे दिवंगत कर्मिकों के आश्रित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना संदेश प्रेषित किए गए हैं ताकि कठिन परिस्थितियों में संबल प्रदान किया जा सके। इसलिए अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियुक्ति के मार्ग ससमय प्रशस्त किए गए हैं।
शिक्षकों के निलंबन एवं पदस्थापन प्रकरणों का निष्पक्ष निस्तारण
निलंबन अध्यापकों से संबंधित मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करते हुए नियमानुसार बहाली की कार्रवाई की गई है तथा संबंधित विद्यालयों में उनके उचित समायोजन के आदेश जारी किए गए हैं। बहुचर्चित जानमूहमद प्रकरण सहित अन्य संवेदनशील विभागीय मामलों में भी नियमों और प्रशासनिक मर्यादाओं के अनुरूप न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। शिक्षकों की संबद्धता एवं पदस्थापन से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी क्रम में पारस्परिक स्थानांतरण के मामलों में भी निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप पारदर्शिता बरती गई, ताकि संबंधित शिक्षकों को न्यायोचित अवसर मिल सके।
कार्यालयीन व्यवस्था को पारदर्शी एवं दलालमुक्त बनाने की पहल
श्रीमती रतन कीर्ति के कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल कार्यालय की कार्यसंस्कृति में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करना भी रही है। कार्यालय परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर यह संदेश दिया गया कि विभागीय कार्य केवल निर्धारित प्रक्रिया और अधिकृत माध्यमों से ही संपादित होंगे। इस पहल का उद्देश्य कार्यालय को अनावश्यक हस्तक्षेप से मुक्त रखते हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कार्यों का सुगम, निष्पक्ष और व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
प्रशासनिक पारदर्शिता और शिक्षक हितों को मिली नई प्राथमिकता
समग्र रूप से देखा जाए तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति का एक वर्ष का कार्यकाल विभागीय प्रशासन को अधिक संवेदनशील, सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है। लंबित मामलों के निस्तारण से लेकर अवकाश, वेतन, बहाली, समायोजन, अनुकंपा नियुक्ति एवं पारस्परिक स्थानांतरण जैसे विषयों पर समयबद्ध और नियमानुकूल निर्णय लेने की कार्यशैली ने विभागीय कार्यप्रणाली को नई दिशा प्रदान की है।
उनके इस कार्यकाल की विशेषता यह रही कि प्रशासनिक अनुशासन और मानवीय संवेदनशीलता के बीच संतुलन स्थापित करते हुए शिक्षक हितों को प्राथमिकता देने के प्रयास किए गए। पारदर्शिता, निष्पक्षता, समयबद्धता और जवाबदेही को कार्यप्रणाली का आधार बनाकर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला तैयार की है। निसंदेह, श्रीमती रतन कीर्ति का यह एक वर्षीय कार्यकाल मथुरा जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में सुशासन, प्रशासनिक सुधार और शिक्षक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक उल्लेखनीय अध्याय के रूप में देखा जा सकता है। उनके एक साल से शानदार कार्यकाल के लिए जनपद के शिक्षकों ने उनको बधाई दी है।


