•बागपत में हुआ धूमधाम से पूजन कार्यक्रम।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने अपनी टीम सहित बागपत पहुंचे और उन्होंने रजत शिला पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।
आपको बता दें कि ये रजत शिला सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष पूज्य संत नित्य गोपाल दास जी महाराज द्वारा पूजन किया गया। उसके बाद में शंकराचार्य भगवान के द्वारा इस शिला का पूजन किया गया और भारतवर्ष के बड़े-बड़े संत महंतों के द्वारा इस संकल्पित रजत शिला का पूजन किया जा चुका है। अब यह रजत शिला बागपत में आई है तो यहां के स्थानीय निवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ ,धूमधाम से रजत शिला पूजन कार्यक्रम में भाग लिया, बैंड बाजा के साथ कस्बा में प्रभात फेरी निकाली गई और पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अमेरिका से आए उद्योगपति प्रशांत त्यागी ने कहा कि यह रजत शिला पूजन कार्यक्रम हमारे गृह जनपद बागपत में रखा गया है और हम लोग अमेरिका रहते हैं ,लेकिन हम भी चाहते हैं कि हमारा कृष्ण मंदिर जल्द से जल्द आजाद हो, महा मंड लेश्वर कृष्णानंद महाराज ने कहा कि यह सभी अमेरिका से आए कृष्ण भक्त बहुत बड़े भाग्यशाली हैं ,जिन्होंने इस रजत शिला पूजन कार्यक्रम में भाग लिया है।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि जब भी न्यायालय का फैसला आएगा तब इस संकल्पित रजत शीला का प्रथम ईंट के रूप में मंदिर निर्माण में उपयोग किया जाएगा। हम चाहते हैं कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम का दरबार सजा है ,उसी प्रकार मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का मंदिर आजाद होकर भव्य और दिव्य बने।
शिकागो में रह रहे बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि हम सभी सनातनी हिंदू ने पूजन करके भगवान के चरणों में प्रार्थना की है कि न्यायालय का फैसला जल्द से जल्द आए और हिंदुओं का सपना पूरा हो।
इस कार्यक्रम में महा मंड लेश्वर राधा नंद गिरी, साध्वी इंदुलेखा, पवन बिहारी वशिष्ठ ,यात्रा प्रभारी राजेश पाठक ,सुखराम सिंह कमल , कन्हैया कौशिक ,साध्वी डॉक्टर कृष्ण प्रिया , सच्चिदानंद पांडे सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।


