•आज धार्मिक आयोजन, कीर्तन के बाद अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण करेगी संगत
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। सिख धर्म के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को गुरुद्वारा राधा नगर कमेटी की ओर से राधा नगर पार्क में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया जाएगा।
कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 11 बजे तक अमनदीप सिंह एवं बच्ची ज्योति कीर्तन प्रस्तुत की गई। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक कुलभूषण वीर जी (पप्पू जी) कीर्तन है। दोपहर 12 से 1:30 बजे तक श्री आनंदपुर साहिब से पधारे भाई हरभजन सिंह जी गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। दोपहर 1:30 से 2 बजे तक अरदास एवं मुखवाक होगा। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
गुरुद्वारा राधा नगर कमेटी ने समस्त गुरु प्रेमी संगत से अपील की है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर गुरु साहिब की पावन गुरबाणी का श्रवण करें और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।


