रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन र्कायालय, मथुरा एवं निर्मल इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वावधान में बाल गृहों के देखभालकर्ताओं के क्षमता र्निमाण हेतु आघत-संवेदी प्रशिक्षण र्कायशला (Trauma-Informed Training Workshop) का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, मथुरा ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया तथा उसमें उल्लिखित प्रत्येक पंक्ति और उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान उन बच्चों के अधिकारों की रक्षा का एक सशक्त माध्यम है, जो कई बार अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होते हैं। संविधान हमें न केवल अधिकार प्रदान करता है, बल्कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने की शक्ति भी देता है।
इसके पश्चात् कार्यशला का औपचारिक सत्र प्रारंभ हुआ, जिसका मुख्य विषय ‘अभिव्यक्तिपरक कलाओं के माध्यम से आघत संवेदी समझ एवं सीख रहा। कार्यशाला का उद्देश्य बाल गृहों में कार्यरत देखभालकर्ताओं को बच्चों के व्यवहार, भावनात्मक आवश्यकताओं और उनके जीवन में घटित आघतपूर्ण अनुभवों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा उनकी देखभाल में अधिक संवेदनशील, सहयोगात्मक और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करना था।
इस पहल का उद्देश्य बाल गृहों में रहने वाले बच्चों के लिए ऐसी देखभाल व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है, जहाँ उनकी गरिमा, भावनात्मक सुरक्षा, अधिकारों और व्यक्तिगत अनुभवों को प्राथमिकता दी जाए।


