केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई0वी0एम0 (Electronic Voting Machines) तथा वी0वी0पैट (Voter Verified Paper Audit Trail) से मतदान प्रक्रिया, जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के दृष्टिगत जनपद एवं तहसील मुख्यालयों पर बनाए गए प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जनपद का कोई भी मतदाता उक्त प्रदर्शन केन्द्रों का आकर ई0बी0एम0/वी0वी0पैट से मतदान करने की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विगत 20 नवंबर, 2026 से प्रतिदिन जनपद में कलेक्ट्रेट व तहसील मुख्यालयों पर जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु बनाए गए ई0वी0एम0 तथा वी0वी0पैट प्रदर्शन केंद्रों पर संचालन/क्रियाविधि आदि का प्रशिक्षण देते हुए आमजन/मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
यह प्रदर्शन/कार्यक्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा।


