•पत्र भेजकर जताया शोक, पत्रकारों ने भी नम आंखों से किया स्मरण
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
गोवर्धन। मीडिया कर्मी उत्तम शर्मा के युवा पुत्र स्वर्गीय देव शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सूचना अधिकारी रतन सिंह के माध्यम से उत्तम शर्मा को शोक संवेदना पत्र भेजकर स्वर्गीय देव शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत देव शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि देव शर्मा का 27 नवंबर 2024 को स्कूल से घर लौटते समय असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार और परिचितों को गहरा आघात पहुंचा था। द्वितीय पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने भी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और स्मृतियों को याद किया।


