•संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर दिल्ली से लखनऊ तक निकलेगी यात्रा, ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित
मथुरा। परम पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा के 28 नवंबर शनिवार को मथुरा आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
यात्रा के मथुरा आगमन पर टाउनशिप स्थित राधा कृष्ण गार्डन में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही यात्रा में शामिल संतों एवं कार्यकर्ताओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी की गई है।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि संत रविदास महाराज की समरसता संकल्प यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।
यात्रा का मथुरा में प्रथम स्वागत वृंदावन रोड स्थित चारधाम पर अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बृजमोहन सिंह द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात टाउनशिप स्थित राधा कृष्ण गार्डन में यात्रा का भव्य स्वागत होगा, जहां यात्रा में शामिल संतों एवं कार्यकर्ताओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।
यात्रा के आगमन से पूर्व हाथरस के सांसद अनूप प्रधान एवं ब्रज क्षेत्रीय मंत्री मनीष गौतम ने राधा कृष्ण गार्डन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल एवं रात्रि प्रवास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे यात्रा में शामिल संतों एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत और प्रवास में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि इस अवसर पर ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, पूर्व ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
वहीं, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा में शामिल संतों एवं कार्यकर्ताओं के रात्रि प्रवास, जलपान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भाजपा महानगर मथुरा द्वारा संभाली गई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
कार्यक्रम संयोजक ललित गौतम, सह-संयोजक मनोज ठाकुर, ठाकुर सुरेंद्र सिंह प्रधान, मोहन भारद्वाज एवं अनुसूचित मोर्चा के महानगर मंत्री दीपक नागर सहित पार्टी के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।


