•सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया व सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से परिसर का अवलोकन किया।
•सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करे।
मथुरा। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण में समाजवादी पार्टी से तुलसी राम धनगर तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से अशोक कुमार उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे।
सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


