रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत नगर पंचायत बिस्कोहर एवं इटवा कार्यालय सभागार में बिस्कोहर तथा इटवा मंडल की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के तहत विधानसभा कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य शामिल हुए।
उन्होंने शक्ति केन्द्र संयोजकगण एवं बूथ अध्यक्षगण को संबोधित किया।इस अवसर पर इटवा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब हर बूथ मजबूत हो और कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से बाहर न रह जाए।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त करें। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता अमित दुबे सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।


