-गमना मऊ और शाहआलमपुर में घर-घर पहुंचे, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए लोगों से किया संवाद
विजय दूत(मयंक तिवारी)
औरैया। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 206 गमना मऊ और बूथ संख्या 198 शाहआलमपुर में जिला पंचायत प्रशासक कमल सिंह दोहरे ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद किया।
उन्होंने लोगों से मुलाकात कर मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, नए युवा मतदाताओं का पंजीकरण कराने और सूची में दर्ज नामों की जांच करने की पहल की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से आवश्यक प्रपत्र भरवाने में सहयोग की बात कही।
भाजपा की इस बूथ स्तरीय सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की जमीनी तैयारियों और मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। कमल सिंह दोहरे का बूथों पर पहुंचकर सीधे आम लोगों से संवाद करना पार्टी के बूथ-केंद्रित कार्यक्रम का हिस्सा रहा।

