•भारतभारी मेले और कार्यक्रम स्थल का एसपी के साथ किया निरीक्षण, यातायात, पार्किंग और हेलीपैड की तैयारियों का लिया जायजा
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ कार्यक्रम स्थल और भारतभारी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने रूट व्यवस्था, चेकिंग और फ्रिस्किंग की तैयारियां समय से पूरी करने के साथ ही आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


