•मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति परखी, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाने में तेजी लाने के निर्देश
बस्ती। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर-2027) के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विधानसभा क्षेत्र रुधौली (309) के प्राथमिक विद्यालय दसिया स्थित चार बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 287, 288, 289 और 290 पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बीएलओ से विभिन्न प्रपत्रों के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में नाम संशोधन की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान दिवस पर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाने पर विशेष जोर दिया जाए। खासकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके पात्र लोगों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराया जाए।
उन्होंने बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को मतदाताओं को जागरूक करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रपत्र भरवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


