डी.एम. ने किया निर्माणाधीन हाईवे के कार्यों का निरीक्षण।

Vijaydoot News

हरिद्वार (उत्तराखंड) से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।                                                 

हरिद्वार के डी.एम. सी रवि शंकर ने नेशनल हाईवे-58 के रुड़की बहादराबाद से लेकर सिंह द्वार तक अट्ठाइस किमी. के निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। डी.एम. ने एन.  एच. अधिकारियों को रुड़की बाई पास जंक्शन मार्ग निर्माण,पंतजलि फ्लाई ओवर,ज्वालापुर रेलवे ब्रिज तथा सिंह द्वार फ्लाईओवर सहित कई स्थानों पर बन रहे अंडर पास आदि के कार्यों में गति लाने तथा नवम्बर माह के अंत तक सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोजाना कार्यों के गति की निगरानी के लिये जिला प्रशासन एवं एन.एच. के द्वारा चिन्हित स्थानों पर आई. पी. कैमरे लगाये जायेंगे। जिन्हें डी.एम. कार्यालय मॉनिटर करेगा। डी.एम.ने कार्यों की गुणवत्ता एवं थर्ड पार्टी आडिट की रिपोर्ट भी एन.एच. के अधिकारियों से मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *