पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन विभिन्न केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Spread the love

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज, सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज, श्री गुरु कार्शनी इंटर कॉलेज, किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज तथा प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए अभ्यर्थियों को सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *