अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जनपद बिजनौर की झालू इकाई द्वारा, विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर।

Spread the love

झालू। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर की झालू इकाई द्वारा झालू स्थित पंडित गरीबदास ब्राह्मण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता, सभासद सौरभ गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, ब्लड बैंक से स्पर्श भटनागर तथा मोहम्मद आलम आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इस अवसर पर संगठन द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की भी अपील की।
शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले सभी 50 रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं वाटर कूलर भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविरों में भाग लेने और समाजसेवा के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

पिछले दो वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है संगठन : शुभम अग्रवाल

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झालू इकाई के नगर अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि संगठन की ओर से पिछले दो वर्षों से लगातार झालू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही।

इस पुनीत कार्य में झालू के स्थानीय मीडिया कर्मियों (पत्रकारों) ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शिविर को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। शिविर आयोजक के सौजन्य से शिविर में आए सभी मीडियाकर्मियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

वहीं बिजनौर रक्तदान सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर से आए स्पर्श भटनागर, डॉक्टर अशोक कुमार, मोहम्मद आलम, संजीव ठाकुर, कामिल, निखिल, दीपशिखा।

इस अवसर पर अभिषेक गौड़, लव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अरविंद सैनी, राजू वर्मा, अनमोल, गौरव, रानू, शुभ, डॉक्टर कर्मेंद्र, शुभम कुमार आदि लोगो ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *