मनकामेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न।

Spread the love

रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन और महाकाल भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सीतापुर। ग्राम रौसिंगपुर स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनकामेश्वर सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन तथा महाकाल भस्म आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनकामेश्वर सेवा समिति के सदस्य देवेन्द्र मिश्रा, गौरव, अखिलेश त्रिपाठी, विजय, दीपक, शुभम, हरिओम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में यतीन्द्र अवस्थी, रामगोपाल अवस्थी, विकास हिंदू, राजकुमार सोनी, अजय भार्गव, रामकिंकर पांडेय, कमलाकांत, अभिषेक त्रिपाठी, कल्ली चौकी प्रभारी, बबलू शुक्ला, पुनीत त्रिपाठी, क्षेत्र के प्रधानगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उत्सव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *