केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन सीडीओ ने प्रदर्शनी/स्टालों का किया अवलोकन।

Spread the love

संत कबीर नगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक) के क्रम में विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाॅल/परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों एवं विभिन्न विभागों द्वारा जन सामान्य को लाभान्वित व जागरूक करने के दृष्टिगत विभागीय योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 09 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करना है।

आयोजित विकास प्रदर्शनी में आज संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश से नामित लोक कलाकार रीना यादव एवं इंद्रावती ‘अन्नू’ द्वारा लोकगायन के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्मानित किसान, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *