थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Spread the love

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम एवं एसपी ने थाना परिसर में शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित मामलों के संबंध में फीडबैक भी लिया। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *