बहला-फुसलाकर होटल में किया दुष्कर्म।

Spread the love

​सहजनवा(गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद उसके पिता ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला युवक अक्सर अपने ही गांव की एक युवती को घूरता रहता था। इसी दौरान धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी युवक, युवती को बहला-फुसलाकर और गीडा स्थित एक होटल में कुछ खिलाने-पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

होटल पहुंचने के बाद आरोपी युवती को एक कमरे में ले गया, जहाँ उसने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को उसी हालत में छोड़कर मौके से भाग निकला। किसी तरह रोती-बिलखती युवती अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी के साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए।
​इसके बाद पीड़िता के पिता ने तत्काल सहजनवा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई
की।

इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी विजय प्रताप शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म (रेप) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *