अयोध्या श्री राम मंदिर में कथित चढ़ावा व अनियमितता को लेकर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर निकाली सद्बुद्धि यात्रा।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं अनियमितताओं के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में आज नौगढ़ तहसील प्रांगण से हनुमान मंदिर तक “सद्बुद्धि यात्रा” निकाली गई।

यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।

सद्बुद्धि यात्रा का समापन हनुमान मंदिर परिसर में हुआ, जहां देश, प्रदेश और समाज में सत्य, न्याय, सद्भाव तथा धार्मिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि, भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं। श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की खबरों ने जनमानस को आहत किया है। कांग्रेस पार्टी किसी धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि आस्था की पवित्रता, पारदर्शिता और जवाबदेही की पक्षधर है। हमारी मांग है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर डॉ नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सादिक अहमद, राजन श्रीवास्तव ने कहा कि, धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए। सत्य और पारदर्शिता ही जनविश्वास को मजबूत करती है।

सद्बुद्धि यात्रा में अकील अहमद मुन्नू, पंकज चतुर्वेदी, गालिब बिसेन, दीपक यदुवंशी, गंगेश्वर राय, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज़ मनिहार, सुदामा प्रसाद, आसिफ़ रिज़्वी, मनोज श्रीवास्तव, विक्की रिज़्वी, पवन पांडेय,पप्पू खान, हृषीकेश मिश्रा,परम हंस मिश्रा, कपिल देव यादव, जाकिर हुसैन, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद कुमार, संतोष चौधरी, ओमप्रकाश दूबे, शौकत अली, श्याम किशोर पांडेय, सुरेश शुक्ला, अशोक गुप्ता, रुखमीना साहनी, अखलाक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *