रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
- आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र जोगिया उदयपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- निर्धारित मूल्य पर खाद बिक्री और वितरण व्यवस्था पर रखी जाएगी नजर
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, जोगिया उदयपुर का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, निर्धारित दरों पर उर्वरक की बिक्री और किसानों को खाद वितरण की व्यवस्था की जांच की।
जिलाधिकारी ने संबंधित विक्रेता को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवररेटिंग, टैगिंग, कालाबाजारी और जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इनकी शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने अधिकारियों को उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद की अधिक कीमत वसूले जाने या टैगिंग किए जाने पर हेल्पलाइन नंबर 7839882270 पर शिकायत दर्ज कराएं।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।


