एडीएम की अध्यक्षता में जनपद में स्वीकृत सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

Spread the love

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में स्वीकृत सी.एफ.सी. क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी।

बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि ओ0डी0ओ0पी0 सी0एफ0सी0 योजनान्तर्गत दिनांक 23.04.2026 को आयोजित एस0एल0सी0 की 23वीं बैठक में संत कबीर नगर होजरी क्लस्टर की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। बैठक में एम0एस0एम0ई0 भारत सरकार से आये संजय कुमार मौर्य, सह निदेशक/ वैभव खरे, सह निदेशक एवं अनुराग कुमार सिंह, जोनल कंसल्टेंट, ई0 एण्ड वाई0, बस्ती मण्डल, बस्ती द्वारा होजरी कलस्टर के बारें में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।

बैठक में उपस्थित अरविन्द कुमार पाठक, एस0पी0वी0 प्रतिनिधि, होजरी क्लस्टर द्वारा बताया गया कि होजरी निर्माताओं एवं बुनकरों केे समर्थन हेतु कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर, मार्केटिंग सेंटर तथा रॉ मैटेरियल बैंक की स्थापना का प्रस्ताव इस क्लस्टर में है। नये कलस्टर की स्थापना से जनपद के होजरी निर्माताओं प्रतिस्पर्धी दरों पर कच्चे माल की उपलब्धता के साथ-साथ सामान्य प्रसंस्करण एवं विपणन की सुविधाएं भी प्रदान की जायेगी। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा एस0पी0वी0 प्रतिनिधि, होजरी क्लस्टर को निर्देशित किया गया कि समस्त आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराते हुये जोनल कंसल्टेंट के साथ समन्वय करते हुये यथाशीघ्र डी0पी0आर0 तैयार करा कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करायें।

बैठक में संजय कुमार मौर्य, सह निदेशक/ वैभव खरें, सह निदेशक, एम0एस0एम0ई0- डी0एफ0ओ0 भारत सरकार एवं अनुराग कुमार सिंह, जोनल कंसल्टेंट, ई0 एण्ड वाई0, बस्ती मण्डल, बस्ती, सतीश कुमार/ जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं एस0पी0वी0 के सदस्यगण आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *