पूर्वोत्तर रेलवे में हिंदी क्विज व वाक् प्रतियोगिता आयोजित, 70 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा।

Vijaydoot News

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के राजभाषा विभाग की ओर से शुक्रवार को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र (एमएसटीसी), गोरखपुर में हिंदी क्विज एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी क्विज प्रतियोगिता में कुल 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि हिंदी वाक् प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 70 अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता रही।

पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेल स्तर की इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली आगामी अखिल रेल हिंदी निबंध, वाक्, क्विज तथा टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे पूर्वोत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *