निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए आवेदन फिर शुरू, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन।

Spread the love

मथुरा। सहायक निदेशक मत्स्य आकांक्षा ने बताया कि निदेशक मत्स्य, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल पुनः खोल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 28 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। अब निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट fisheries.up.nic.in पर उपलब्ध है।

मत्स्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में योजना के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित नियम ही प्रभावी होंगे। पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे या प्रतीक्षारत हैं, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक जनपदीय, मंडलीय अथवा मत्स्य निदेशालय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *