छाता ब्लॉक में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को बांटे गए कार्ड।

Spread the love

छाता (मथुरा)। छाता विकास खंड के सभागार में बीते बुधवार को ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना। इस दौरान पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है। प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस जनकल्याणकारी योजना के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी,छाता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी (BDO) विवेक कुमार, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) बुद्धसेन ,ARP कुलवंत, ARP वर्षा, प्रधानाचार्य रचना सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *