हनुमानगढ़ी विवाद पर साधु-संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया समर्थन।

Spread the love

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने संबंधी दिए गए बयान का साधु-संतों ने समर्थन किया है। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, दिनेश फलाहारी जी महाराज, महंत अनमोल दास जी महाराज सहित अन्य संतों ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बात कही है, वह उनके अनुसार तथ्यपरक है।

संतों ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों के आसपास तथा सड़कों पर नमाज पढ़े जाने की घटनाएं सामने आती थीं। उनका आरोप है कि उस समय हज हाउस बनाए गए तथा सरकारी नीतियों के माध्यम से मदरसों को भी सहायता प्रदान की जाती थी।

संत समाज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उनके अनुसार वर्तमान सरकार में अपराध और माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की गई है तथा प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि अब धार्मिक स्थलों के आसपास पूर्व जैसी स्थिति देखने को नहीं मिलती और लोग अपने-अपने धार्मिक स्थलों पर ही धार्मिक गतिविधियां संपन्न करते हैं।

संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश सुशासन और कानून-व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *