भाजपा के डिजिटल प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया व NaMo ऐप का दिया प्रशिक्षण।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत एक प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के सानिध्य तथा मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगमोहन पाठक, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी, मंडल महामंत्री हरिशंकर दीक्षित, सुरेश सरकार सहित मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला मीडिया प्रभारी एवं दीनदयाल मंडल प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को NaMo App, BJP Saral App तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 11 डिजिटल कार्यकर्ता तैयार कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।

उनका कहना था कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरिशंकर दीक्षित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *